बरहरवा से पंसस की मोटरसाइकिल चोरी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के हरिजन पाड़ा से शनिवार को बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड के पश्चिमी उधवा पंचायत के पंसस मो इब्राहिम शनिवार को किसी काम से बरहरवा हरिजनपाड़ा आये थे. इसी दौरान हरिजन पाड़ा निवासी मुनिलाल के घर के समीप रखा ब्लू रंग की बाइक हीरो […]
बरहरवा : थाना क्षेत्र के हरिजन पाड़ा से शनिवार को बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड के पश्चिमी उधवा पंचायत के पंसस मो इब्राहिम शनिवार को किसी काम से बरहरवा हरिजनपाड़ा आये थे. इसी दौरान हरिजन पाड़ा निवासी मुनिलाल के घर के समीप रखा ब्लू रंग की बाइक हीरो ग्लैमर एफआइ जेएच18डी3420 रखा. कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो देखा कि उनका बाइक गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया.
मो इब्राहिम ने बताया कि वे बाइक चोरी की शिकायत लेकर जब बरहरवा थाना पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने उनसे गाड़ी की कागजात की मांग की. जबकि इब्राहिम का कहना है कि गाड़ी का कागजात डिक्की में था जो बाइक के साथ चोरी हो गया. इधर बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम ने कहा कि वे क्षेत्र में गश्ती में हैं. वाहन मालिक थाना पहुंचे हैं और उनका मामला दर्ज नहीं हुआ है तो मामले की जांच की जायेगी. वाहन मालिक का लिखित आवेदन मंगाकर मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




