बेरोक टोक हो रही लकड़ी की तस्करी

Updated at : 25 May 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बेरोक टोक हो रही लकड़ी की तस्करी

बारियो : प्रंखड क्षेत्र के पहाड़ों में बेरोकटोक अंधाधुंध पेड़ों की कटाई का अवैध कारोबार जोरों से फल फुल रहा है. रात के अंधेरे में तस्कर धड़ल्ले से लकड़ी आरा मीलों में खपा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बांझी संथाली पंचायत व विशनपुर पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पेड़ों को काट कर जंगल में […]

विज्ञापन

बारियो : प्रंखड क्षेत्र के पहाड़ों में बेरोकटोक अंधाधुंध पेड़ों की कटाई का अवैध कारोबार जोरों से फल फुल रहा है. रात के अंधेरे में तस्कर धड़ल्ले से लकड़ी आरा मीलों में खपा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बांझी संथाली पंचायत व विशनपुर पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पेड़ों को काट कर जंगल में छोड़ दिया जाता है

फिर समय मिलते उसे नियत स्थान पर कटाई के लिए लाया जाता है. हालांकि वन विभाग इस बात से अनभिज्ञ है इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. ज्ञात हो कि पिछले दिनों चांदवासी पहाड़ के समीप लकड़ी फेंके जाने की सूचना वन विभाग की मिली थी. सूचना पाते ही रेंजर एनके सिंह ने सिल्ली को कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. संदर्भ में वन प्रमंडल पदाधिकारी के तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola