पहली बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Updated at : 25 May 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल

नाली जाम होने के बाद सड़कों पर बह रहा था गंदा पानी साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना को शहर को मॉडल शहर बनाने का दावा भले ही किया जा रहा है. पर मंगलवार सुबह पहली बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. बारिश के बाद आर्य समाज मंदिर […]

विज्ञापन

नाली जाम होने के बाद सड़कों पर बह रहा था गंदा पानी

साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना को शहर को मॉडल शहर बनाने का दावा भले ही किया जा रहा है. पर मंगलवार सुबह पहली बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. बारिश के बाद आर्य समाज मंदिर पास नाला जाम दिखा. वहीं सर्वोदय विद्यालय के सामने नाला भी कूड़े से लबालब हो गया था. गुल्लीभट्ठा, पांच मोड़ में नाली की सही निकासी व नाली जाम रहने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा था.
वहीं राजेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने गली में नाली जाम रहने के कारण नालियों का पानी व गंदगी सड़कों पर फैल गया. इसके कारण मुहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
भीषण गरमी से मिली राहत: तेज बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली. सोमवार को जहां शहर का तापमान 42 डिग्री था, वहीं हुई बारिश से उमस भरी गरमी से लोगों को काफी राहत मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola