मयुरकोला में टीम ने लिया मनरेगा योजना का जायजा

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मयुरकोला पंचायत में मनरेगा योजना,14 वीं वित्त आयोग आदि योजनाओं की जांच बीडीओ सदानंद महतो ने टीम बना कर की. बीएओ गुलाब सिंह के साथ कनीय अभियंता महेश उरांव, निर्मल कुमार के साथ सहायक अभियंता अरविंद मुर्मू, बैजनाथ राम के साथ कनीय अभियंता प्रेम कुमार, गणेश साहा के साथ कनीय […]
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के मयुरकोला पंचायत में मनरेगा योजना,14 वीं वित्त आयोग आदि योजनाओं की जांच बीडीओ सदानंद महतो ने टीम बना कर की. बीएओ गुलाब सिंह के साथ कनीय अभियंता महेश उरांव, निर्मल कुमार के साथ सहायक अभियंता अरविंद मुर्मू, बैजनाथ राम के साथ कनीय अभियंता प्रेम कुमार, गणेश साहा के साथ कनीय अभियंता तारिक अजीज, तारकेश्वर सिंह के साथ सहायक अभियंता सालमन कुजूर ने मयुरकोला पंचायत में अलग-अलग योजनाओं का जांच की. बीडीओ ने बताया कि कुछ ग्रामीणों द्वारा योजना में अनियमितता को लेकर शिकायत की गयी थी.
इसके बाद मयुरकोला पंचायत की सभी योजनाओं को बारी-बारी से जांच की गयी. बीडीओ ने बताया कि मनरेगा योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. पदाधिकारियों से जांच करा कर रिपोर्ट ली जा रही है. रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपा जायेगा. मौके पर बीपीओ अमित भगत,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत तिवारी, पंचायत सचिव जनकदेव यादव, मुखिया पति तुफानी साहा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




