पूछताछ के बावजूद भी चालक ने नहीं किया खुलासा
Updated at : 23 May 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

व्यवसायी के हत्या के बाद चालक असुरक्षित कैसे बोरियो/साहिबगंज : पीरपैंती के लाल स्टील छड़ व्यवसायी की हत्या के 24 घंटे गुजरने के बावजूद भी बोरियो थाना पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पायी है. हत्या के बाद रिमांड के लिए व्यवसायी के बोलेरो चालक संजय सिंह से एसपी सुनील भास्कर ने कड़ाई से पूछताछ की. […]
विज्ञापन
व्यवसायी के हत्या के बाद चालक असुरक्षित कैसे
बोरियो/साहिबगंज : पीरपैंती के लाल स्टील छड़ व्यवसायी की हत्या के 24 घंटे गुजरने के बावजूद भी बोरियो थाना पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पायी है. हत्या के बाद रिमांड के लिए व्यवसायी के बोलेरो चालक संजय सिंह से एसपी सुनील भास्कर ने कड़ाई से पूछताछ की. बावजूद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ.
चालक ने द्वारा मामले के खुलासा नहीं किये जाने से बोरियो थाना पुलिस के लिए मामला सर दर्द बना हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी गौतम कुमार वरणवाल की हत्या गोली मारकर नहीं बल्कि गमछे से गला घोंट कर किया गया है. बोलेरो चालक संजय सिंह का बताया जा रहा है.
परिजनों की माने तो पूरे घटना को अंजाम देने का कार्य ड्राइवर संजय सिंह व उनके संबंधी द्वारा किया गया. एसपी सुनील भास्कर के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर दिगंबर मांझी ने रविवार की सुबह घटना स्थल शीतलपुर जेटके पहाड़ पहुंच कर मामले की छानबीन कि तो श्री मांझी ने खुलासा किया घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है.
किसी ने नहीं लगायी मदद की गुहार
ज्ञात हो कि बोरियो बोआरीजोर मुख्य पथ के जेटके गांव के एक किमी दूर मुख्य मार्ग से चंदा वसूली के बहाने व्यवसायी गौतम कुमार वर्णवाल का अपहरण किया गया और तिलाटांग गांव होते हुए जेटके पहाड़ ले जाया गया. जेटके पहाड़ तक जाने के लिए एक किमी लंबी तिलटांग गांव से गुजरना पड़ता है.
गांव गुजरने के दौरान ड्राइवर संजय सिंह या व्यवसायी गौतम वर्णवाल द्वारा मदद की गुहार क्यों नहीं लगायी गयी और घटना के बाद जेटकेक पहाड़ के और से ड्राइवर के मस्त मौला तरीके से गांव पार कर स्थानीय छड़ एजेंसी तक पहुंच कर बोरियो थाना को सूचित करना कई सवाल खड़े करते हैं. अगर लौटते समय चालक तिलटांग गांव के ग्रामीणों को मामले की जानकारी देते तो शायद व्यवसायी की हत्या नहीं होती लेकिन चालक बगैर ग्रामीणों को सूचित किये 8 किमी दूर बोरियो पहुंच कर एजेंसी व बोरियो थाना को सूचित किया.
क्या कहते हैं एसपी
चालक ड्राइवर व मृतक गौतम वर्णवाल के मोबाइल से अन्य लोगों के साथ किये गये बातों का कॉल डिटेल्स छाना जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है.
सुनील भास्कर, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




