ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बांटी मिठाइयां

Updated at : 19 May 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बांटी मिठाइयां

बरहरवा : झारखंड प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोरियो विधायक ताला मरांडी को बनाये जाने को लेकर बरहरवा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सब्जी मंडी चौक पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी व एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल कृष्ण भगत ने बताया […]

विज्ञापन

बरहरवा : झारखंड प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोरियो विधायक ताला मरांडी को बनाये जाने को लेकर बरहरवा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सब्जी मंडी चौक पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी व एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल कृष्ण भगत ने बताया कि ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से झारखंड में भाजपा काफी मजबूत होगा. संताल परगना से यह दूसरा मौका है जब यहां से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. इससे पहले पूर्व संसद अभयकांत प्रसाद भी प्रदेश अध्यक्ष बने थे.

संताल परगना से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भी बधाई दी है. मौके पर 20 सूत्री सदस्य सह जिला महामंत्री कुश्माकर तिवारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष छट्ठू लाल साव, नीलेश महतो, संजीव गुप्ता, तुफानी साह, प्रभात गुप्ता, प्रदीप दास, संतोष महतो, जितेंद्र सिंह, अनुभव भगत, सुधारानी दास, रविंद्र भगत, विवेक प्रमाणिक, ओम साव, राजेश भगत, दिलीप साव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर कोटालपोखर में भाजपा किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष अनंत तिवारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत साह के अगुआई में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, मुख्यमंत्री रघुवर आदि को बधाई दी. उधवा प्रतिनिधि के अनुसार ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सरकार, प्रताप कुमार, संजय मंडल, सुनील प्रमाणिक, विश्वजीत मंडल, घनश्याम ठाकुर, मधु मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. पतना प्रतिनिधि के अनुसार ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन भगत, राजीव मंडल, राजकुमार भगत, नजबुल हक, चौकीदार हांसदा, निमाई मंडल, सुभाष गोराई, जितेंद्र यादव, संजय साहा, लखन टुडू, मोतीलाल साहा, देवेंद्र मालतो, पिंटू साहा सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola