झाड़ू और लाठी लेकर शराब बंद कराने निकलीं महिलाएं

Updated at : 16 Apr 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
झाड़ू और लाठी लेकर शराब बंद कराने निकलीं महिलाएं

ग्रामीणों का भी मिल रहा समर्थन महिलाओं को राजमहल : शराब बंदी कराने को लेकर राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर की महिलाएं नशामुक्त अभियान चला रही हैं. अवैध देशी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर झाड़ू व डंडा के साथ महिलाओं का एक झुंड पूरे पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त करने निकल पड़ा है. […]

विज्ञापन

ग्रामीणों का भी मिल रहा समर्थन महिलाओं को

राजमहल : शराब बंदी कराने को लेकर राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर की महिलाएं नशामुक्त अभियान चला रही हैं. अवैध देशी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर झाड़ू व डंडा के साथ महिलाओं का एक झुंड पूरे पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त करने निकल पड़ा है. महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को ग्रामीण भी समर्थन दे रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है की शराब के कारण जामनगर में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होते रहता है. आये दिन अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है.

सरकारी दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग : ग्रामीणों ने एसपी साहेबगंज को आवेदन देकर अवगत कराया है कि जामनगर अतिसंवेदनशील पंचायत है. ग्रामीण रोहित घोष, अनंत मंडल, राधानाथ मंडल, जनार्दन प्रमाणिक, दिलीप कुमार साहा, सुलेश मंडल, प्रतिमा देवी, संजय मंडल, निर्मला बेबा सहित अन्य ने बताया है कि जामनगर में सरकारी शराब दुकान खोलने को लेकर प्रशासन द्वारा अनुज्ञप्ति दी गयी है. शराब दुकान खुलने के चयनित स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व काली मंदिर है. जबकि 200 मीटर की दूरी पर बैंक, मसजिद, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय व दो मंदिर है. इसलिए सरकारी शराब दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने का मांग की है. ग्रामीणों के आवेदन पर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रखंड के जनप्रतिनिधि अपनी सहमति जाहिर की.

शराब के कारण हो चुका है सांप्रदायिक तनाव

वर्ष 2010 में होली पर्व के दौरान शराब के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की बिक्री से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. जिस कारण गांव की लड़की व महिलाएं सड़क पर चलने में असुरक्षित महसूस करती हैं.

कहते हैं एसपी : साहेबगंज के एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि अवैध शराब विक्रेताओं को प्रशासन चिह्नित कर रही है. महिलाओं के अभियान में पुलिस प्रशासन सहयोग करेगी. सरकारी दुकान के मामले में वस्तुस्थिति की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola