दुर्गति . शहर में नहीं है साफ-सफाई की व्यवस्था

Published at :03 Mar 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गति . शहर में नहीं है साफ-सफाई की व्यवस्था

बेसुध तंत्र, बेबस लोग शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था इस तरह खराब हो गयी है कि लग रहा जिले का तंत्र पूरी तरह सो रहा है. एक तरफ इसे बेहतर सिटी बनाने का दंभ भरा जा रहा. लेकिन शहर की सूरत ऐसी कि ऐसी परिकल्पना करना भी सपना सा लग रहा. साहिबगंज : नगर पर्षद […]

विज्ञापन

बेसुध तंत्र, बेबस लोग

शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था इस तरह खराब हो गयी है कि लग रहा जिले का तंत्र पूरी तरह सो रहा है. एक तरफ इसे बेहतर सिटी बनाने का दंभ भरा जा रहा. लेकिन शहर की सूरत ऐसी कि ऐसी परिकल्पना करना भी सपना सा लग रहा.
साहिबगंज : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 की जो स्थिति है वह किसी भी सूरत में अच्छे शहर की परिकल्पना में शामिल नहीं हो सकता. नालियां बजबजा रहीं हैं, सड़कें दुर्दशा की कहानी मुंह फाड़ कर बयां कर रही है.
लेकिन शहर की व्यवस्था संभाले तंत्र पूरी तरह बेसुध है. अफसर दुर्दशा देख कर भी अपनी नजरें फेर लेते हैं. इस वार्ड होकर बिजली घाट, लंच घाट, हरिपुर, मुख्य सड़क सहित अंदर दहिया टोला, कुलीपाड़ा, हबीबपुर की ओर जाते हैं. दर्जनों चौक-चौराहों पर कूड़ा जमा है. नालियों में कूड़ा भर गया है. कुव्यवस्था देख भी तंत्र बेसुध है. इस कारण पब्लिक भी बेबस हो गयी है.
सड़कों पर बहता है नालियों का गंदा पानी
नालियों का पानी सड़कों पर ही बहता रहता है. हरिपुर, गंगा तट, व बड़तल्ला क्षेत्र सहित कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं. जिसके कारण मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कूड़े के भंडारण के लिए वार्ड के तीन चार जगहों पर कूड़ादान लगाया गया था. लेकिन रख-रखाव के कारण एक भी कूड़ादान का अता-पता नहीं है.
वहीं वार्ड में नगर पर्षद द्वारा एलइडी लाइट लगाया गया है. वो सही जगह पर ना लग कर गलत जगह पर लग गया है. जिसके कारण कई चौक-चौराहों व गली में अंधेरा पसरा रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola