सड़क हादसा : पत्नी की मौत पति घायल

मंडरो : मिर्जाचौकी-भगैया पथ पर मेहंदी गांव के पास सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला लीला देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि उसके पति 60 वर्षीय मनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है िक दोनों पति-पत्नी क्रशर से मजदूरी […]
मंडरो : मिर्जाचौकी-भगैया पथ पर मेहंदी गांव के पास सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला लीला देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि उसके पति 60 वर्षीय मनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है िक दोनों पति-पत्नी क्रशर से मजदूरी कर वापस अपने घर ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चपरी गांव पैदल ही लौट रहे थे. इसी दौरान मेहंदी गांव के पास भगैया की तरफ से आ रही एक कमांडर जीप ने दोनों को ठोकर मार दी. आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये.
जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. जबकि पति मनोज महतो को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सािहबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




