साहिबगंज का निशांत जेपीएससी की परीक्षा में पायी सफलता

Published at :24 Feb 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज का निशांत जेपीएससी की परीक्षा में पायी सफलता

जेल अधीक्षक पद के लिए हुए चयनित साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के छोटा सोलबंधा गांव में रहकर पढ़ाई लिखाई करने वाले बेसरा निशांत रोबर्ट ने जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं. साहिबगंज अंचल के बड़ा बाबू में कार्यरत उनकी माता ललिता किस्कू […]

विज्ञापन
जेल अधीक्षक पद के लिए हुए चयनित
साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के छोटा सोलबंधा गांव में रहकर पढ़ाई लिखाई करने वाले बेसरा निशांत रोबर्ट ने जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं.
साहिबगंज अंचल के बड़ा बाबू में कार्यरत उनकी माता ललिता किस्कू व समाजसेवी अरुण बेसरा के पुत्र निशांत 2007 में संत जेवियर्स स्कूल से मैट्रिक, 2012 में संत जेवियर्स स्कूल मुंबई से ग्रेजुऐशन व 2013 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शुभचिंतको को दी है. उनकी सफलता पर जिप सदस्य एनीकलारा हांसदा, विमल किस्कू, दिलीप, श्याम बेसरा, अनिल, मनोज शर्मा ने बधाई दी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola