तीसरी आंख से निगहबानी

Published at :24 Feb 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरी आंख से निगहबानी

पहल. शहर में जगह-जगह लग रहे सीसीटीवी कैमरे शहर के 16 स्थानों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है. 160 डिग्री पर कैमरा घूमकर 24 घंटे हर गतिविधियों को रिकार्ड करेगा. आपराधिक घटनाओं को रोकने की पहल है. साहिबगंज : साहिबगंज शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि शहर में चोरी, छिनतई, छेड़खानी समेत […]

विज्ञापन
पहल. शहर में जगह-जगह लग रहे सीसीटीवी कैमरे
शहर के 16 स्थानों पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है. 160 डिग्री पर कैमरा घूमकर 24 घंटे हर गतिविधियों को रिकार्ड करेगा. आपराधिक घटनाओं को रोकने की पहल है.
साहिबगंज : साहिबगंज शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि शहर में चोरी, छिनतई, छेड़खानी समेत अापराधिक मामलों में विशेष नजर रखने के उद्देश्य से राजमहल विधायक अनंत ओझा व बोरियो विधायक ताला मरांडी के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र के 12 स्थानों पर व जिरवाबाड़ी ओपी के 4 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है. सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम एसपी आवास में बनाया जा रहा है.
कंट्रोल रूम से ही शहर मे लगाये गये सीसीटीवी के माध्यम से हरेक गतिविधि पर एसपी स्वंय नजर रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में संबंधित थाना पुलिस को संबंधित जगह की सूचना उपलब्ध करायेंगे.
160 डिग्री तक धूमकर रिकार्डिंग करेगा कैमरा
शहर के 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है. कैमरा दिन के अलावा रात में भी अपने आसपास के गतिविधियों को रिकार्डिंग करता रहेगा. कैमरा लगाने वाले मो सफदर ने बताया कि 24 घंटे कैमरा रिकार्डिंग करता रहेगा. 160 डिग्री तक धूमधाम कर कैमरा रिकार्डिंग करता रहेगा.
कहां-कहां लग रहा है सीसीटीवी कैमरा
शहर के नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक, बालिका उच्च विद्यालय चौक बाजार, बादशाह चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, ग्रीन होटल, टमटम स्टैंड , चैती दुर्गा चौक, पूर्वी रेलवे फाटक, गंगा घाट, जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सुभाष चौक, साक्षरता चौक, जय प्रकाश चौक, कोर्ट के समीप.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola