माघी मेला का शुभारंभ आज

Published at :22 Feb 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
माघी मेला का शुभारंभ आज

तैयारी . जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, स्वागत को मेला स्थल सजधज कर तैयार 50 हजार आदिवासी साफाहोड़ ने गंगा में लगायी डुबकी आदिवासी धर्मगुरु अपने शिष्यों के साथ राजमहल पहुंचे अलग-अलग पूजा अखाड़ा बनाया राजमहल : राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा में रविवार को 50 हजार आदिवासी श्रद्वालुओं ने डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना […]

विज्ञापन
तैयारी . जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, स्वागत को मेला स्थल सजधज कर तैयार
50 हजार आदिवासी साफाहोड़ ने गंगा में लगायी डुबकी
आदिवासी धर्मगुरु अपने शिष्यों के साथ राजमहल पहुंचे
अलग-अलग पूजा अखाड़ा बनाया
राजमहल : राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा में रविवार को 50 हजार आदिवासी श्रद्वालुओं ने डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की. माघी पूर्णिमा से एक दिन पूर्व संथाल परगना के अलावा बिहार, बंगाल, असम के आदिवासी धर्मगुरु अपने शिष्यों के साथ राजमहल पहुंचे और मेला स्थल पर अलग-अलग पूजा अखाड़ा बनाया.
ज्ञात हो कि बनने वाली वेदी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण व भगवान शंकर की तसवीर लगायी जाती है. अवसर पर आदिवासियों के साफाहोड़ व बिदिनहोड़ सम्प्रदाय के लोग गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं. वहीं आदिवासी भाषा में 24 घंटा भजन-कीर्तन किया जाता है.
गंगा नदी में चढ़ाते हैं विशेष प्रसाद
पवित्र गंगा मां से मांगी गयी मन्नत पूरी होने पर माघी पूर्णिमा पर श्रद्वालु गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना के बाद जोड़ा कबूतर, पाठा व डाव गंगा नदी में चढ़ाते हैं. इसके अलावा अवसर पर बच्चों का मुंडन भी किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola