उपयोगी व लाभकारी योजनाएं ही चुने

बरहेट : ग्रामीण क्षेत्रों का विकास गांव में चलनेवाली उपयोगी और लाभकारी योजनाओं से ही संभव है. ऐसी योजनाओं का चयन ग्रामीण ही कर सकते हैं. यह बातें बरहेट विधायक सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने प्रखंड के तलबड़िया पंचायत भवन में आयोजित योजना बनाओ अभियान के आम सभा में कही. कहा भौगोलिक व स्थलीय […]
बरहेट : ग्रामीण क्षेत्रों का विकास गांव में चलनेवाली उपयोगी और लाभकारी योजनाओं से ही संभव है. ऐसी योजनाओं का चयन ग्रामीण ही कर सकते हैं. यह बातें बरहेट विधायक सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने प्रखंड के तलबड़िया पंचायत भवन में आयोजित योजना बनाओ अभियान के आम सभा में कही. कहा भौगोलिक व स्थलीय जानकारी संबंधित गांव के लोगों से अधिक दूसरे को नहीं हो सकता. इसके लिये ग्रामीण स्वयं योजना का चयन करें.
इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा, जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, प्रमुख शीला टुडू, बोरियो जिप सदस्य वरण किस्कू, तलबड़िया की मुखिया प्यारी हांसदा, बीडीओ राजीव कुमार, बीपीओ अरविंद सोरेन, झामुमो के राजाराम मरांडी, मुजी रहमान, लालू भगत, प्रो नजरूल इस्लाम, मजितुल्ला अंसारी, सुरेंद्र साह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




