दुकान से 33 मोबाइल चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज में गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने जुल्फिकार अली के मोबाइल दुकान से शटर का ताला तोड़कर 33 मोबाइल की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सो कर उठे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर से लावा, जेम, […]
विज्ञापन
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज में गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने जुल्फिकार अली के मोबाइल दुकान से शटर का ताला तोड़कर 33 मोबाइल की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सो कर उठे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर से लावा, जेम, माइक्रोमैक्स, सैमसंग, नोकिया तथा अलग-अलग कंपनियों के 33 मोबाइल गायब हैं.
कुल मोबल की कीमत 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. साथ ही दुकान में रखे छह हजार रुपये नकद की भी चोरी हो गयी. पीड़ित की शिकातय पर धारा 379,380 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




