समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

Published at :22 Jan 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

साहिबगंज : पहाड़िया आदिम जनजाति संतालपरगना के मूलवासी रहे हैं. यह बातें पहाड़िया मुक्ति सेना के नेता दयालाल देहरी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष पांच सूत्री मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही. कहा, पहाड़िया समुदाय ने अपने हक के लिए अंग्रेजों से भी लड़ा था. पहाड़िया विद्रोह की शांति के लिये […]

विज्ञापन

साहिबगंज : पहाड़िया आदिम जनजाति संतालपरगना के मूलवासी रहे हैं. यह बातें पहाड़िया मुक्ति सेना के नेता दयालाल देहरी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष पांच सूत्री मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही. कहा, पहाड़िया समुदाय ने अपने हक के लिए अंग्रेजों से भी लड़ा था.

पहाड़िया विद्रोह की शांति के लिये अंग्रेजों को हारकर 1782 ई में पहाड़िया परिषद और 17 जुलाई 1823 ई में दामिन ई कोह जैसे कानून बनाने पड़े. लेकिन पहाड़ियाओं का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद इतना प्रखर इतिहास रहने के बावजूद भी आज पहाड़िया जाति की दशा दयनीय है. वहीं आज सरकार की उपेक्षाओं के कारण ही जहां लोग विकास के नाम पर धर्म परिवर्त्तन और पहाड़िया संस्कृति को खत्म करने में लगे हैं. इसके पूर्व एक शिष्टमंडल डीसी से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा.

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में गयालाल देहरी, वीरेन्द्र पहाड़िया, ब्रेन्टुस मालतो, सूरजा सुलेमान मालतो, अब्राहम मालतो, क्रिष्टीदास मालतो, फिलीप मालतो, डोम्बा पहाड़िया, गांगी पहाड़िन, मथियस मालतो, देवा पहाड़िया, धरमू पहाड़िया, हजरत मालतो, प्रभुचरण मालतो सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola