आक्रोशित लाभुकों ने लिपिक को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मामले को लेकर लाभुकों ने कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन से की थी मौखिक शिकायत राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक द्वारा मुख्यमंत्री जननी स्वास्थ्य योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूलने के मामले में आक्रोशित लाभुकों ने लिपिक राकेश रंजन की जमकर पिटाई कर दी. लाभुकों ने आरोप लगाया है कि […]
विज्ञापन
मामले को लेकर लाभुकों ने कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन से की थी
मौखिक शिकायत
राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक द्वारा मुख्यमंत्री जननी स्वास्थ्य योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूलने के मामले में आक्रोशित लाभुकों ने लिपिक राकेश रंजन की जमकर पिटाई कर दी. लाभुकों ने आरोप लगाया है कि लिपिक राकेश रंजन द्वारा चेक भुगतान के लिए वसूली करते हैं.
मामले को लेकर लाभुकों ने कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन से इसकी शिकायत भी की थी. बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. इससे पूर्व भी सहियाओं ने अस्पताल परिसर में लिपिक के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन भी किया था. संबंध में लिपिक राकेश रंजन ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




