एक दाना भी कम अनाज दिया तो कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंंतगर्त मंगलहाट स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में स्वागत नृत्य व गीत प्रस्तुुत कर अतिथियों का स्वागत किया. सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, […]
विज्ञापन
राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंंतगर्त मंगलहाट स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में स्वागत नृत्य व गीत प्रस्तुुत कर अतिथियों का स्वागत किया.
सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह व आरक्षी अधिक्षक सुनील भास्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि जविप्र के दुकानदार सरकार द्वारा निर्धारित वजन से एक कम अनाज न दें. अगर एक दाना भी कम अनाज िदया गया तो कार्रवाई होगी.
डीसी के निर्देशानुसार जनशिकायत की आवेदन प्राप्ती के अलावे अधिकारी व आमजन के बीच सीधा संवाद कराया गया.
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्यसुरक्षा अधिनियम सभी परिवार को खाद्यान दिया जायेगा. सर्वे में त्रुटि के कारण राशन कार्ड बनने में परेशानी हो रही है.
घूस लेकर हुई आंगनबाड़ी सेविका की बहाली
टेकबथान निवासी पिंकी देवी ने कहा कि उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका पद में बहाली के लिए आवेदन दिया था उनका आवेदन को रद्द करते हुए अधिकारियों ने घूस लेकर दूसरे अभ्यर्थी रीना देवी की नियुक्ति कर दी गयी. कहा : वह स्वंय इंटरमीडिएट है और रीना मैट्रिक पास है. मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त श्री सिंह ने कहा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से जॉच कराकर कारवाई की जायेगी.
– पिंकी देवी, ग्रामीण ,टेकबथान
पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं महासिंगपुर व कालापत्थर के ग्रामीण
सुभाष दास ने कहा कि महासिंगपुर पंचायत क्षेत्र के भैसमारी में पेयजल की घोर समस्या है. सरकारी जमीन प्रयाप्त रहने के बावजुद भी विभाग द्वारा डिप बोरिंग व पाईप लाईन का कार्य नहीं किया गया है. जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल की घोर किल्लत है. वहीं कालापत्थर के ग्रामीण देवेन यादव ने कहा की कालापत्थर गॉव में पेयजल की घोर समस्या है. विभाग के कार्यपालक अभियंता को पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया.
– समाजिक कार्यकर्ता सुभाष दास
…सर, विद्यालय में केवल भोजन मिलता है !
उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंगलहाट के छात्र-छात्राओं ने जनता दरबार के दौरान कहा : सर विद्यालय में केवल भोजन मिलता है शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय का पठन पाठन पूरी तरह ठप है.
अधिकारियों को छात्र छात्राओं ने सीधा संवाद में अल्टिमेटम देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी तो छात्र-छात्रा विद्यालय में स्वत: ताला बंद कर देंगे. जिस पर उपायुक्त श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिक्षक को शिक्षक नियुक्त करने का निदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




