15 फरवरी के बाद आ सकते हैं पीएम

Published at :15 Jan 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
15 फरवरी के बाद आ सकते हैं पीएम

घोषणा जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने पदाधिकारियों से कहा : साहिबगंज : गंगा पुल व समदाघाट पर बंदरगाह के शिलान्यास को लेकर अब प्रशासन रेस हो गयी है. गुरुवार को डीसी ने जिला समन्वय समिति की बैठक में साफ कह दिया है कि 15 फरवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम […]

विज्ञापन
घोषणा जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने पदाधिकारियों से कहा :
साहिबगंज : गंगा पुल व समदाघाट पर बंदरगाह के शिलान्यास को लेकर अब प्रशासन रेस हो गयी है. गुरुवार को डीसी ने जिला समन्वय समिति की बैठक में साफ कह दिया है कि 15 फरवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो सकता है. इसके लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय हो जायें.
प्रधानमंत्री पुल व बंदरगाह का शिलान्यास करेंगे. डीसी ने कहा समदा नाला के पास एक हजार एकड़ जमीन तथा राजमहल प्रखंड के घाट जमनी पंचायत में 1200 एकड़ जमीन पावर प्लांट के लिए चाहिए. साथ ही राजमहल गंगा तट पर 4000 एकड़ जमीन पर सांस्कृतिक सभ्यता व जिले के विकास प्रदर्शनी के लिए स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शनी लगाने की बात कही गयी है. इसके लिए एसी निरंजन कुमार को जमीन चिन्हित कर सभी आवश्यक कार्रवाई बीडीओ से मिलकर कर लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर लेने की बात कही गयी है. हर हाल में आपलोग तैयारी में जुट जायें.
25 जनवरी को मनेगा मतदाता दिवस
डीसी ने कहा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा. इस बार साहिबगंज महाविद्यालय में कार्यक्रम होगा. प्रखंडों में रैली निकलेगी. कहा : बच्चों के बीच युवा मतदाता महोत्सव मनायें.
छठे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनवाइके के समन्वयक बलराम दास,प्रो रंजीत सिंह के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गयी है. कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी को सम्मानित भी किया जायेगा. कमजोर वर्ग, महिलाओं के साथ विकलांग थर्ड जेन्डर, सेवा मतदाता, एनआरआई के निबंधन पर जोर देने की बात कही.
मनरेगा योजना को हर हाल में सफल बनायें : मनरेगा योजना को हर हाल में सफल करायें. साथ ही जो भी इंदिरा आवास, बिरसा मुंडा आवास व सांसद विधायक योजना लंबित है. उन्हें पूर्ण करें. कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
चुनाव कार्य में नहीं लगेंगे शिक्षक व पारा शिक्षक
डीसी ने साफ कह दिया है कि चुनाव कार्य में शिक्षक व पारा शिक्षकों को नहीं लगाया जायेगा. सरकार की ओर से भी पत्र आ गया है. डीएसई कार्यालय में भी जो भी शिक्षक कार्यरत है उन्हें दो दिनों के अंदर विरमित कर दें. साथ ही उनके स्थान पर मतदाता कार्यक्रम में प्रपत्र 6,7,8 के भरने का कार्य बीएलओ के रूप में आंगनबाडी सेविका कार्य करेगी.सभी बीडीओ को छुट्टी के दिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
ये भी थे मौजूद: इस अवसर पर डीडीसी प्रेमकांत झा, सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसी निरंजन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी संदीप दुबे, मेशो पदाधिकारी बबलू मुर्मू, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह, डीएसई जयगोविंद सिंह सहित सभी विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola