229 पत्थर खदानें होंगी बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : खनन विभाग ने साहिबगंज जिले में संचालित 283 पत्थर खदानों में 229 पत्थर खदानों को बंद करने का निर्णय लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है. जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने बताया कि खदान संचालकों ने अब तक पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र विभाग को उपलबध नहीं कराया है. ऐसे खदान से न सिर्फ पत्थर […]
विज्ञापन
साहिबगंज : खनन विभाग ने साहिबगंज जिले में संचालित 283 पत्थर खदानों में 229 पत्थर खदानों को बंद करने का निर्णय लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा है. जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने बताया कि खदान संचालकों ने अब तक पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमाण-पत्र विभाग को उपलबध नहीं कराया है.
ऐसे खदान से न सिर्फ पत्थर का उत्खनन बंद हो जायेगा बल्कि इन खदान संचालकों को अब ऑनलाइन चालान भी वाणिज्य कर विभाग की ओर निर्गत नहीं किया जायेगा. जिले में 283 खदानों में से मात्र 54 खदान संचालकों के पास ही पर्यावरणीय स्वीकृति प्रमाण-पत्र है. शेष खदान संचालक अब तक बिना पर्यावरणीय एनओसी के ही पत्थर का उत्खन कर रहे थे. विभाग के जरिये एनओसी जमा करने का निर्देश के बावजूद खदान संचालकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इस पर खनन विभाग ने 229 पत्थर खदान संचालकों को नोटिस निर्गत करते हुए खदान संचालकों को पत्थर उत्खनन कार्य बंद करने का निर्देश दिया है.
क्या चाहिए विभाग को : जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने बताया कि जिले में वैसे लेसी ही पत्थर उत्खनन का कार्य कर सकते हैं, जिनके पास माइनिंग प्लान, पर्यावरणीय अनापत्ति प्रमााण पत्र और कन्सेंट टू ऑपरेट का प्रमाण-पत्र हो. विभाग ने प्रमाण पत्र विभाग में जमा करने का निर्देश दिया था. जो संचालक जमा नहीं कर पाये, वेसे खदान को बंद करने का नोटिस विभाग द्वारा जारी करते हुए इसकी सूची वाणिज्य कर विभाग को भेज दी गयी है. डीसी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम द्वारा उठाये गये कदम से पत्थर व्यवसायियों में हड़कंप व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




