जिले के 10 स्कूल आदर्श विद्यालय के लिए चयनित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

चार-चार स्कूलों को गोद लेगी इसीएल व एनटीपीसी साहिबगंज : जिला में 10 विद्यालयों का आदर्श विद्यालय के लिए चयन किया गया है. इसे संवारा जायेगा. इनमें से पांच उच्च व पांच मध्य विद्यालय हैं. यह बातें डीएसइ जयगोविंद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि इन आदर्श विद्यालयों में मंडरो प्रखंड का मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी, […]
विज्ञापन
चार-चार स्कूलों को गोद लेगी इसीएल व एनटीपीसी
साहिबगंज : जिला में 10 विद्यालयों का आदर्श विद्यालय के लिए चयन किया गया है. इसे संवारा जायेगा. इनमें से पांच उच्च व पांच मध्य विद्यालय हैं. यह बातें डीएसइ जयगोविंद सिंह ने कही.
उन्होंने कहा कि इन आदर्श विद्यालयों में मंडरो प्रखंड का मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी, बोरियो का मध्य विद्यालय सौतीचौकी पांगडो, बरहेट का मध्य विद्यालय बरहेट, पतना का मध्य विद्यालय मसकलैया, साहिबगंज का जमुनादास बालिका उच्च विद्यालय, उधवा का प्लस टू उच्च विद्यालाय उधवा, राजमहल का उच्च विद्यालय तीनपहाड़, बरहरवा का प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा और साहिबगंज का मध्य विद्यालय तालाब है.
इन विद्यालयों को एनटीपीसी फरक्का, इसीएल राजमहल व जिला पत्थर व्यवसायी संघ के सहयोग से सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसीएल व एनटीपीसी फरक्का चार-चार स्कूलों को गोद लेगी. इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




