चार पंचायतों में हुआ उपमुखिया का चुनाव

Published at :10 Jan 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
चार पंचायतों में हुआ उपमुखिया का चुनाव

बोरियो : प्रखंड में शनिवार को बोरियो बाजार पंचायत भवन में कार्यपालक दंडाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी परमानंद वशील कुमार डांग की अध्यक्षता में उपमुखिया चुनाव हुआ. यहां जमशेद अली उर्फ चुन्नू निर्विरोध उपमुखिया चुने गये. बीचपुरा पंचायत भवन में उपमुखिया पद के लिए शांति हांसदा व राजेश ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वोटिंग में […]

विज्ञापन

बोरियो : प्रखंड में शनिवार को बोरियो बाजार पंचायत भवन में कार्यपालक दंडाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी परमानंद वशील कुमार डांग की अध्यक्षता में उपमुखिया चुनाव हुआ. यहां जमशेद अली उर्फ चुन्नू निर्विरोध उपमुखिया चुने गये. बीचपुरा पंचायत भवन में उपमुखिया पद के लिए शांति हांसदा व राजेश ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

वोटिंग में शांति हांसदा को 10 व राजेश ठाकुर को चार मत मिले. इसके बाद शांति हांसदा को उपमुखिया घोषित किया गया. इस दौरान बीपीआरओ दीपक साह, एई रामदेव मंडल, वीरेंद्र टुडू, अखिलेश सिंह आदि थे. इधर, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम भगत की अध्यक्षता में दुर्गा टोला व बीरबल कांदर पंचायत भवन में उपमुखिया का चुनाव हुआ. दुर्गा टोला पंचायत से चांदू पहाड़िया निर्विरोध उपमुखिया चुने गये.

वहीं बिरबल कांदर पंचायत में मुखिया पद नामांकन दाखिल किया गया. भुजू मुर्मू को तीन व रेमण मुर्मू को तीन मत मिला. एक मत रद्द किये गये. पंचायत की मुखिया मरगी पहाड़िन ने भुजू मुर्मू को अपना मत दिया. इसके बाद भुजू मुर्मू उपमुखिया निर्वाचित घोषित किये गये. इस अवसर पर जेएसएस सुभाष दास, सुकुमार साह, जयशंकर मित, सनोज मंडल, सुरेश प्रसाद, गांगू पहाड़िया, मरगी पहाड़िन, कृष्णा साह, श्याम शर्मा, रूपेश भगत आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola