लाभुकों ने एसडीओ को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर लाभार्थी पहुंचे प्रखंड कार्यालय बोरियो : स्वीकृत होने के बावजूद भी वृद्धापेंशन की राशि नही मिलने पर मंगलवार को सैकड़ों लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल का घेराव किया. घेराव के दौरान वृद्ध विधवाएं एसडीओ व बीडीओ के पैर पर गिरकर अपनी वर्तमान स्थिति से […]
विज्ञापन
विरोध. योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर लाभार्थी पहुंचे प्रखंड कार्यालय
बोरियो : स्वीकृत होने के बावजूद भी वृद्धापेंशन की राशि नही मिलने पर मंगलवार को सैकड़ों लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल का घेराव किया. घेराव के दौरान वृद्ध विधवाएं एसडीओ व बीडीओ के पैर पर गिरकर अपनी वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुयें रो पड़े. लाभुकों ने कहा कि साहब हम गरीब बेसहारा आखिर इस योजना से कब तक लाभान्वित हो पायेंगे.
वृद्धापेंशन स्वीकृत होने के वर्षों गुजरने के बाद भी हमलोगों को आज तक पैसा नहीं मिल पाया. विधवा पेंशन पाने की लालसा में कई महीनों से हमलोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट कर थक चुके हैं. पैसा नही मिलने के कारण हमारे दैनिक जीवन में कई समस्या उत्पन्न हो गये हैं. आखिर हम गरीब कब तक पैसा से वंचित रहेगें.
साहब आपसे हमे उम्मीद है कि आप ही पैसा दिलवा सकते हैं. इधर कन्यादान व पारिवारिक लाभ योजना के दर्जनों लाभुकों ने भी पैसा नहीं मिलने पर अपनी मनोदशा से एसडीओ को अवगत कराया. लाभुकों की समस्या को देख एसडीओ मृत्युजय वरणवाल ने अश्वस्त कराया कि जितनी जल्दी होगी आप सबों को योजना की राशि मिलेगी.
मैं आपको राशि दिलाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगा. इधर बीडीओ गौतम भगत ने कहा कि जरूरतमंद विधवा व वृद्धा पेंशन के लिये मेरे कार्यालय मे फॉर्म जमा करें. मौके पर कलावती मोसोमात, मरांग मय किस्कू, तालामय मुर्म, सुबिया मोसोमात, प्रेमलता मोसोमात सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




