सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत

Published at :03 Jan 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत

मंडरो : पीरपैंती थाना अंतर्गत मिर्जाचौकी-पीरपैंती एनएच 80 पर सड़क पर शनिवार शाम छह बजे ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से जोगिया तालाब निवासी 51 वर्षीय माया पाठक की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी ट्रक छोड़कर भाग गये. मिली जानकारी अनुसार महिला अपने घर से एनएच होते हुए मिर्जा […]

विज्ञापन

मंडरो : पीरपैंती थाना अंतर्गत मिर्जाचौकी-पीरपैंती एनएच 80 पर सड़क पर शनिवार शाम छह बजे ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से जोगिया तालाब निवासी 51 वर्षीय माया पाठक की मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक एवं खलासी ट्रक छोड़कर भाग गये. मिली जानकारी अनुसार महिला अपने घर से एनएच होते हुए मिर्जा चौकी बाजार में दवा लेने जा रही थी.

तभी ट्रक (बीआर01जीबी2784) की चपेट में आ गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मिर्जाचौकी से लेकर जोगिया तालाब तक करीब एक किलोमीटर तक सड़क जाम लग गया. सूचना मिलने पर पीरपैंती थाना पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola