गड्ढे में मिला पहाड़िया युवक का शव

Published at :31 Dec 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में मिला पहाड़िया युवक का शव

बरहेट : थाना क्षेत्र के मुग्दीबयानबेड़ा के समीप एक गड्ढे से बुधवार को थाना पुलिस ने एक 35 वर्षीय पहाड़िया युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त मेटरकेतका टोला निवासी बमना पहाड़िया के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक बमना पहाड़िया के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बमना दो माह […]

विज्ञापन
बरहेट : थाना क्षेत्र के मुग्दीबयानबेड़ा के समीप एक गड्ढे से बुधवार को थाना पुलिस ने एक 35 वर्षीय पहाड़िया युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त मेटरकेतका टोला निवासी बमना पहाड़िया के रूप में की गयी है.
जानकारी के मुताबिक बमना पहाड़िया के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बमना दो माह पूर्व दिल्ली काम करने गया था. सोमवार को वह दिल्ली से काम कर घर लौट रहा था. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उसका शव बरामद हुआ. मृतक बमना के सिर के पिछे गंभीर जख्म के निशान हैं. साथ ही मुंह से भी ब्लडिंग है. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में यूडी कांड दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola