पहाड़िया परिवारों को नहीं मिला अनाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने दिया सबको राशन कार्ड मुहैया कराने का आश्वासन साहिबगंज : बोरियो प्रखंड अंतर्गत बीरबल कांदर पंचायत के देवपहाड़ के दर्जनभर पहाड़िया ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर अनाज नहीं मिलने की शिकायत की है. देवपहाड़ से आये मेसा पहाड़िया के नेतृत्व में दर्जनभर पहाड़िया लोगों ने तीन […]
विज्ञापन
डीसी ने दिया सबको राशन कार्ड मुहैया कराने का आश्वासन
साहिबगंज : बोरियो प्रखंड अंतर्गत बीरबल कांदर पंचायत के देवपहाड़ के दर्जनभर पहाड़िया ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर अनाज नहीं मिलने की शिकायत की है. देवपहाड़ से आये मेसा पहाड़िया के नेतृत्व में दर्जनभर पहाड़िया लोगों ने तीन माह से अनाज नहीं मिलने की शिकायत की है. उन लोगों ने बताया कि पुराने कार्ड पर उन्हें राशन नहीं मिला है.
उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने लाभुकों को बताया कि 31 दिसंबर तक नये राशन कार्ड बनाने का समय है. उन्होंने बीडीओ को आवेदन देने की बात कही. डीसी श्री सिंह ने सभी लाभुकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए आश्वासत किया. मौके पर सूरजा पहाड़िया, गांगू पहाड़िया, माधो पहाड़िया, बुधना पहाड़िया, सरजू पहाड़िया सहित दर्जनों पहाड़िया शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




