????? ?? ???? ??? ????? ??????? ?? ?????? ???? ?????? ?? ???

Published at :22 Dec 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
????? ?? ???? ??? ????? ??????? ?? ?????? ???? ?????? ?? ???

रुपये के अभाव में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित पारा शिक्षक की मौत एक साल से बंद था मानदेय.परिजन ने शिक्षा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप.संवाददाता, पाकुड़लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोहड़ा संथाली लिट्टीपाड़ा पश्चिमी में कार्यरत पारा शिक्षक होपना हेंब्रम की मौत रुपये के अभाव में ब्रेन मलेरिया हो जाने का मामला […]

विज्ञापन

रुपये के अभाव में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित पारा शिक्षक की मौत एक साल से बंद था मानदेय.परिजन ने शिक्षा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप.संवाददाता, पाकुड़लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बोहड़ा संथाली लिट्टीपाड़ा पश्चिमी में कार्यरत पारा शिक्षक होपना हेंब्रम की मौत रुपये के अभाव में ब्रेन मलेरिया हो जाने का मामला प्र्रकाश में आया है. मृतक पारा शिक्षक होपना हेंब्रम के परिजनों ने शिक्षा विभाग पर अनावश्यक एक साल से मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है. मृतक के बड़े भाई मिकीर हेंब्रम, भाभी नाचोन हांसदा व भतीजा विनोद हेंब्रम ने बताया कि एक साल से शिक्षा विभाग उसका मानदेय रोक रखा था. कुछ दिन पूर्व पारा शिक्षक होपना हेंब्रम को ब्रेन मलेरिया हुआ था. लेकिन रुपया नहीं होने के कारण वह अपना इलाज कहीं अच्छे अस्पताल में नहीं करा सका. क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सक से उनका इलाज चल रहा था. जांच के पश्चात ब्रेन मलेरिया निकलने पर झोला छाप चिकित्सक द्वारा तीन हजार रुपया इलाज में खर्च होने की बात बताई गई थी. लेकिन यह व्यवस्था होपना हेंब्रम या उसके परिजनों द्वारा नहीं किया जा सका. चूंकि एक साल से होपना का मानदेय बंद था. इसलिए उसकी आर्थिक स्थिति भी नाजुक हो चुकी थी. यदि साल भर में शिक्षा विभाग अपनी ईमानदारी दिखाती और मामले की जांच कर उनका मानदेय चालू किया जाता तो शायद रूपये के अभाव में होपना की मौत नहीं होती.क्या कहते हैं पदाधिकारीप्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एलिजाबेथ हेंब्रम ने कहा कि विगत अप्रैल, मई, जून माह का अपसेंटी उपरोक्त पारा शिक्षक द्वारा जमा नहीं किया गया था. जिस कारण उसका मानदेय रोका गया था. मामले की जांच करायी जा रही है. क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधीक्षकजिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है. उपरोक्त मामले की निष्पक्षता पूर्वक जांच करायी जायेगी. जांच के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola