?????? ?? ??????-?????? ??? ????? ???? ?? ???? ????? ?? ?????? ??????

Published at :22 Dec 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ??????-?????? ??? ????? ???? ?? ???? ????? ?? ?????? ??????

युवाओं का संकल्प-देशहित में कार्य करने को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक नगर प्रतिनिधि, पाकुड़नववर्ष 2016 के स्वागत की तैयारी में हर कोई जुट गये हैं. युवा सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षक भी नववर्ष के आगवन को लेकर खासे उत्साहित हैं. कॅालेज के छात्र-छात्राएं नये वर्ष में नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने […]

विज्ञापन

युवाओं का संकल्प-देशहित में कार्य करने को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक नगर प्रतिनिधि, पाकुड़नववर्ष 2016 के स्वागत की तैयारी में हर कोई जुट गये हैं. युवा सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षक भी नववर्ष के आगवन को लेकर खासे उत्साहित हैं. कॅालेज के छात्र-छात्राएं नये वर्ष में नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने का मूड बनाए हुए हैं. नये वर्ष में छात्राें का नया संकल्प क्या होगा इस संबंध में प्रभात खबर ने कुमार कालीदास मेमोरियल कॅालेज पाकुड़ के छात्रो से बात की प्रस्तुत है छात्रों का संकल्प.फोटो संख्या-02- सवाना यासमिन बीए की छात्रा सवाना यासमिन ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को नि:स्वार्थ भावना से पढ़ाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण के लिये अपने सहपाठियों के साथ कार्य करूंगी.फोटो संख्या-03-अर्पिता मुखर्जी बीएससी की छात्रा अर्पिता मुखर्जी ने कहा कि नये वर्ष में एकजुट होकर पाकुड़ जैसे शिक्षा का क्षेत्र में पिछड़े जिले को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पायदान तक पहुंचाने का संकल्प लूंगी. फोटो संख्या-04- दीप शिखाबीए फाईनल ईयार की छात्रा दीप शिखा ने कहा कि नव वर्ष की आगमन को लेकर हम सब पुरे प्लानिंग के साथ स्वागत के लिये तैयार हैं. सर्वप्रथम अपने-पिता सहित गुरूजनों के आशिर्वाद प्राप्त कर शिक्षा व स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर को लेकर छात्रों में जागरूकता पैदा करने हेतु संकल्प लूंगी. इसके लिये गुरूजनों से सहयोग प्रप्त करूंगी.फोटो संख्या-05- सावित्री मंडलबीए की छात्रा सावित्री मंडल ने बताया कि नये साल में नये उमंग के साथ राष्ट्रीयहित की दिशा में काम करने का संकल्प लूंगी. इसके लिये गांव व आसपास के क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान चलाकर आम लोगों को जागरूक करूंगी.फोटो संख्या-06-प्रोमिला सोरेन बीए की छात्रा प्रोमिला सोरेन ने बताया कि नये वर्ष में प्रभु ईशु के आशिर्वाद प्राप्त कर अपने गांव व समाज के बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरित करूंगी. क्योंकि आदिवासी समाज शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछडा है.हमलोगों का कर्तव्य बनता है कि सभी लोग मिलकर शिक्षा का अलख जगायेंगे.फोटो संख्या-07- नईमुद्दीन बीए के छात्र मो नईमुद्दीन ने बताया कि नये वर्ष के आगमन को लेकर अपने मन में सपने सजाते हुए देश के विकास के लिये काम करूंगा.फोटो संख्या-08-अनिता टुडुबीए की छात्र अनिता टुडू ने बताया कि नए वर्ष मे सभी धर्मों के लोगों को एक जुट कर भारत नव निर्माण की दिशा में काम करूंगी. क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने का शपथ लूंगी.फोटो संख्या-09- डॉ0 प्रसनजीत मुखर्जीनये वर्ष में पठन-पाठन कार्यों के साथ-साथ देशहित में कार्य करते हुए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए संकल्प लेना होगा. इसके लिए छात्रों सहित आम नागरिकों को पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए संकल्प लेना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola