???? ??? ???? 22 ?????? ???? ?? ??

कुएं में मिला 22 वर्षीय युवक का शव 20 दिसंबर फोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व कुंए में झांकते लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास के एक कुआं से 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने रविवार को निकाला. मृतक की […]
कुएं में मिला 22 वर्षीय युवक का शव 20 दिसंबर फोटो संख्या- 15 व 16 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व कुंए में झांकते लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़नगर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास के एक कुआं से 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने रविवार को निकाला. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी केदार शेख के रूप में की गयी.नगर थाना प्रभारी हरदुगन होड़ो ने बताया कि शव निकाल कर सूचना परिजनों को दी. इसके बाद उसके परिजन पहुंचे. मृतक के पिता फेलू शेख ने बताया कि उसका पुत्र केदार शेख 15 दिसंबर को पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन से गायब था. काफी खोजबीन की, लेकिन सका कहीं कोई पता नहीं चला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है. साथ यूडी केस दर्ज किया है. कमीज के स्टीकर से हुई शव की पहचान घटना स्थल पर पहुंची नगर थाना की पुलिस को छानबीन शुरू की. इस क्रम में मृतक के कमीज के कॉलर पर लखनपुर गांव के एक टेलर का स्टीकर मिला. इसके बाद पुलिस लखनुपुर गांव पहुंची और इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. लखनपुर गांव के चौकीदार ने बताया कि लखनपुर निवासी फेलू शेख का 22 वर्षीय पुत्र कुछ दिनों से गायब है. इधर फेलू शेख को शव मिलने की सूचना मिली, तो वह घटना स्थल पर पहुंचा. इसके बाद उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र केदार शेख के रूप में की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




