?????? ?? ???? ??? ?????? ??????? ?? ?????

Published at :17 Dec 2015 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ???? ??? ?????? ??????? ?? ?????

अभाविप की बैठक में प्रदेश अधिवेशन पर चर्चा 50 सदस्य जायेंगे हजारीबागकॉलेज की शैक्षणिक समस्या पर भी की चर्चा फोटो नं 17 एसबीजी 20 हैं. कैप्सन: गुरूवार को बैठक करते अभाविप कार्यकर्तागण संवाददाता, साहिबगंजअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक गुरुवार को माधव निकेतन संघ अभियान में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रो राजकिशोर […]

विज्ञापन

अभाविप की बैठक में प्रदेश अधिवेशन पर चर्चा 50 सदस्य जायेंगे हजारीबागकॉलेज की शैक्षणिक समस्या पर भी की चर्चा फोटो नं 17 एसबीजी 20 हैं. कैप्सन: गुरूवार को बैठक करते अभाविप कार्यकर्तागण संवाददाता, साहिबगंजअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक गुरुवार को माधव निकेतन संघ अभियान में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रो राजकिशोर सिंह ने की. विभाग संयोजक कुमार गौरव ने कहा कि 24 से 26 दिसंबर तक अभाविप का प्रदेश अधिवेशन हजारीबाग में होगा. इसमें साहिबगंज जिला से 50 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. इसके लिए जिला नियंत्रक संतोष मंडल, सह नियंत्रक गौरव भारती को बनाया गया. विश्वविद्यालय संयोजक मिठुन कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री विजय बिदरे, राष्ट्रीय संगठनमंत्री सुनील अांबेडकर को चयनित किया गया. वहीं जिला संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि जिला के सभी इकाई में बैठक, कार्यालय, कोष एवं प्रवास के क्रम को सुव्यवस्थित करना है. साहिबगंज कॉलेज, राजमहल कॉलेज, शिबू सोरेन जनजातिय कॉलेज बोरियो एवं बरहरवा कॉलेज की शैक्षणिक समस्या पर चर्चा की गयी. कॉलेज मंत्री संतोष मंडल एवं नगर मंत्री रंजीत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का रवैया छात्र विरोधी है. परीक्षा व परिणाम निकालने में हमेशा ही फिसड्डी साबित हुआ है. पीजी की परीक्षा अभी तक नहीं होना विश्वविद्यालय की विफलता को दर्शाता है. बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री सह सीनेट सदस्य धर्मेंद्र कुमार, भारती, राज दुलार मुंडा, कीर्ती सिंह, ऋषिकांत शर्मा, धर्मराज मंडल, निरंजन कुमार, भारती, सावन कुमार, धर्मेंद्र कुमार मंडल, गौरव भारती, उज्जवल कुमार घोष, मुन्ना स्वर्णकार, श्रवण कुमार रमण, संतोष मंडल, रंजीत यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola