??? ::: ?????? ??? ?? ????? ?? ????

आके ::: पंचायत भवन का पहुंच पथ नहीं17 दिसंबरफोटो संख्या-03-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-पंचकठिया पंचायत भवनप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र के पचकठिया बाजार पंचायत भवन को दो वर्ष बीतने के बाद भी रास्ता नहीं मिला. बिना सड़क के ही अभिकर्ता द्वारा गांव के चंद्रशेखर साह द्वारा अनुदानित जमीन पर पंचायत भवन बना दिया गया. भवन का निर्माण […]
आके ::: पंचायत भवन का पहुंच पथ नहीं17 दिसंबरफोटो संख्या-03-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-पंचकठिया पंचायत भवनप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र के पचकठिया बाजार पंचायत भवन को दो वर्ष बीतने के बाद भी रास्ता नहीं मिला. बिना सड़क के ही अभिकर्ता द्वारा गांव के चंद्रशेखर साह द्वारा अनुदानित जमीन पर पंचायत भवन बना दिया गया. भवन का निर्माण 21 लाख 57 हजार से कराया गया. पंचायत भवन तक जाने के लिये ग्रामीणों को पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है. पंचायत भवन को बनाने के वक्त रास्ता दिये जाने की बात हुई थी किंतु अभी तक रास्ता नहीं मिल पाया है. जमीनदाता चंद्रशेखर साह ने बताया कि उन्हें पंचायत भवन की सुरक्षा के लिये नाइट गाइड के रूप में एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने के रूप में रखा गया था लेकिन उन्हें पिछले नौ माह से एक भी रुपया नहीं मिला है. इधर बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि पंचायत भवन का रास्ता नहीं होने को लेकर जांच की जायेगी कि आखिर मामला कहां फंसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




