????????? ??????? ?? ???? ?? ?????? ????????? ??????

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न राजमहल:15 दिसंबरप्रतिनिधि, पतनाफाइलेरिया उन्मुलन को लेकर रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को डॉ गुफरान आलम के देखरेख में एएनएम, सहिया व सेविका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान डॉ गुफरान आलम ने बताया कि 0-2 साल के बच्चे, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारी […]
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न राजमहल:15 दिसंबरप्रतिनिधि, पतनाफाइलेरिया उन्मुलन को लेकर रांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को डॉ गुफरान आलम के देखरेख में एएनएम, सहिया व सेविका को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान डॉ गुफरान आलम ने बताया कि 0-2 साल के बच्चे, गर्भवती महिला व गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को दवा नहीं देनी है. उन्होंने बताया कि 2-60 वर्ष के सभी लोगों को डीईसी और एलबेंडाजोल टेबलेट की खुराक देनी है. साथ ही उन्होंने कहा कि 15-20 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा देनी है. प्रशिक्षण के दौरान डॉ गुफरान आलम सहित अन्य लोगों ने फाइलेरिया की एक खुराक स्वयं ली. मौके पर केटीएस मो असीमुल हक, डॉ विनीत कुमार, कोकिला कुमारी, मालती कुमारी, संतोषनी हांसदा, रामा कर्मकार, मरियम हेंब्रम, शिलवंती हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




