??????????? ?? ??? ????? ??? ??? ?????? ???

Published at :15 Dec 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
??????????? ?? ??? ????? ??? ??? ?????? ???

व्यवसायियों से लूट मामले में चार हिरासत में प्रतिनिधि, पाकुड़लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ पर पिछले दिनों हुए मवेशी व्यवसायियों के साथ लूट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त घटना में अपराधियों द्वारा लूटे गये व्यवसायी के दो […]

विज्ञापन

व्यवसायियों से लूट मामले में चार हिरासत में प्रतिनिधि, पाकुड़लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-गोड्डा मुख्य पथ पर पिछले दिनों हुए मवेशी व्यवसायियों के साथ लूट मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपरोक्त घटना में अपराधियों द्वारा लूटे गये व्यवसायी के दो मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स व लोकेशन खंगालने के बाद पुलिस को कई सुराग मिले हैं. मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उपरोक्त घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस काफी करीब पहुंच गई है. घटना को अंजाम तक पहुंचाने वाले अपराधियों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है. गौरतलब हो कि हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से लगभग एक दर्जन मवेशी व्यवसायी घटना के दिन गोड्डा जिला के चांदनी चौक स्थित बंका मवेशी हाट मवेशी खरीदने जा रहे थे. इसी क्रम में अहले सुबह घटना स्थल पर दो अपराधियों द्वारा लिफट मांगे जाने के बहाने सवारी वाहन को रोकवाया गया. वाहन रूकते ही सड़क के दोनों किनारे से हथियार से लैस दर्जनों की संख्या में अपराधियों ने हमला बोल दिया. इस घटना में तीन-चार व्यवसायियों को घायल भी किया गया था. जबकि चालक की जम कर पिटाई किया था और वाहन को क्षतिग्रस्त भी किया था. साथ ही व्यवसायियों से लाखों रुपये लूट भी लिये थे.क्या कहते हैं एसपीएसपी अजय लिंडा ने कहा कि मवेशी व्यवसायियों की लूट की घटना को लेकर पुलिस काफी गंभीर है. घटना के अनुसंधान में पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं. कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही उपरोक्त मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola