?????? ??? ?? ????? ???? ??? ????? ?? ????

Published at :15 Dec 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ??? ?? ????? ???? ??? ????? ?? ????

पाकुड़ में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके प्रतिनिधि, पाकुड़/अमडापाड़ा/महेशपुरदेवघर में मंगलवार को आये भूकंप के झटके का हल्का असर पाकुड़ में भी महसूस किया गया. वहीं देवघर में आये भूकंप की चर्चा मतगणना हॉल में भी पदाधिकारी व मतगणना कर्मी करते दिखे. हालांकि भूकंप से कहीं कोई क्षति की सूचना नहीं है. अमड़ापाड़ा […]

विज्ञापन

पाकुड़ में भी महसूस किये गये भूकंप के झटके प्रतिनिधि, पाकुड़/अमडापाड़ा/महेशपुरदेवघर में मंगलवार को आये भूकंप के झटके का हल्का असर पाकुड़ में भी महसूस किया गया. वहीं देवघर में आये भूकंप की चर्चा मतगणना हॉल में भी पदाधिकारी व मतगणना कर्मी करते दिखे. हालांकि भूकंप से कहीं कोई क्षति की सूचना नहीं है. अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में भूकंप के झटके महसूस किये गये. ये झटके करीब 8:05 बजे महसुस किया गया. भूंकप प्रखंंड के अमड़ापाड़ा बाजार, जराकी, जामुगड़िया, बड़ापहाड़पुर, कोलखीपाड़ा, बरमसिया, फतेहपुर आदि गांव में भूकंप का झटका करीब 5-6 सेकंड तक महसूस किया गया. हालांकि भूकंप से कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं है. वहीं महेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार महेशपुर प्रखंड के कुछ गांव में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola