पतना से स्टेलिना व महेशपुर से कनकलता भारी मतों से जीती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज/राजमहल. पंचायत चुनाव 2015 के मतगणना के दूसरे दिन साहिबगंज जिले से पांच जिला परिषद सदस्य पद के नतीजे घोषित किये गये. बरहेट प्रखंड के भाग 05 से लीली हांसदा विजयी रही. लीली 8099 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी सुहागिनी हांसदा को 2344 मत से हरायी. लीली ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगी. […]
विज्ञापन
साहिबगंज/राजमहल. पंचायत चुनाव 2015 के मतगणना के दूसरे दिन साहिबगंज जिले से पांच जिला परिषद सदस्य पद के नतीजे घोषित किये गये. बरहेट प्रखंड के भाग 05 से लीली हांसदा विजयी रही. लीली 8099 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी सुहागिनी हांसदा को 2344 मत से हरायी.
लीली ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगी. वहीं बोरियो उत्तरी भाग संख्या- तीन से ऐनिकलारा हांसदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ताला हांसदा को 1346 मतों से हरायी. ऐनिकलारा को 3876 व ताला हांसदा को 2530 मत मिले. ऐनिकलारा ने कहा कि यह जनता की जीत है. वहीं पतना प्रखंड के भाग-16 से स्टेलिना बेसरा 9209 वोट लाकर विजयी रही.
उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगी पहाड़िन को 4621 वोट से हराया. वहीं उधवा प्रखंड के भाग संख्या 12 से मरसिना खातून ने अपने िनकटतम प्रतिद्वंद्वी इकतारा बीबी को 733 मतों से हरायी.मससिना को 4754 वोट मिला. वहीं राजमहल प्रखंड से जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र-नौ से सुष्मिता देवी ने 9629 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शबनम कुमारी को पराजित कर दिया. इधर, बरहरवा प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 20 से अशोक दास को विजयी घोषित किया गया. उन्हें 6586 मत मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लियाकत हुसैन को 2973 मतों से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




