पाकुड़ से छह जिला परिषद पद के परिणाम घोषित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : मतगणना के दूसरे दिन पाकुड़ जिला में कुल 6 जिला परिषद पद का परिणाम आया है. पाकुड़ प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 पर जिप प्रत्याशी बाबूचंद मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजूला हांसदा को 1963 मत से पराजित किया है. वहीं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 07 से मुकेश कुमार शुक्ला ने अपने निकटतम […]
विज्ञापन
पाकुड़ : मतगणना के दूसरे दिन पाकुड़ जिला में कुल 6 जिला परिषद पद का परिणाम आया है. पाकुड़ प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 पर जिप प्रत्याशी बाबूचंद मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजूला हांसदा को 1963 मत से पराजित किया है. वहीं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 07 से मुकेश कुमार शुक्ला ने अपने निकटतम प्रत्याशी जुल्हास मंडल को 1452 मत से पराजित किया है.
वहीं हिरणपुर प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 05 से शहनाज बेगम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को 470 मत से पराजित किया. महेशपुर प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से जिला परिषद प्रत्याशी कनकलता मुर्मू ने बाजी मारी है. श्रीमति मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उषा किरण मरांडी को 6550 मत से पराजित किया है.
जबकि अमड़ापाड़ा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 पर जिला परिषद प्रत्याशी फूलमुनी मरांडी का कब्जा रहा. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमीला टुडू को 318 मत से पराजित किया है. वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01 से बैशाखी पहाड़िन ने जिला परिषद पद पर अपने निकटतम प्रत्याशी साईबालिनी मुर्मू को 1583 मत से पराजित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




