दबंग महिला से सुराग की आस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : व्यवसायी अरुण तमाखुवाला हत्याकांड के चार दिन बाद बीत गये लेकिन पुलिस अब तक ख्याली पलाव पका रही है. हालांकि रविवार रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. इन चार लोगों में पुरानी साहिबगंज से गोपाल यादव, शोभनपुर भट्ठा से दिनेश यादव, सुनील यादव व बाटा रोड के बबलू शामिल […]
विज्ञापन
साहिबगंज : व्यवसायी अरुण तमाखुवाला हत्याकांड के चार दिन बाद बीत गये लेकिन पुलिस अब तक ख्याली पलाव पका रही है. हालांकि रविवार रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.
इन चार लोगों में पुरानी साहिबगंज से गोपाल यादव, शोभनपुर भट्ठा से दिनेश यादव, सुनील यादव व बाटा रोड के बबलू शामिल हैं. इन सभी से पूछताछ की गयी है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शक के आधार पर इन्हें हिरासत में लिया गया है. सबसे बड़ी बात है कि चार दिन बाद भी पूछताछ व छानबीन के बाद एक भी सुराग हाथ नहीं लगा है. डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद ने तसल्ली देते हुए कहा है कि जल्द ही पूरे मामले से परदा उठा दिया जायेगा.
नगर थाने में नेताओं का जमावड़ा
पुलिस ने जिन चार लोगों को हिरासत में लिया है इनमें से दाे लोग गोपाल व सुनील राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं. इस बाबत सोमवार को दिन भर नगर थाने में एक विशेष राजनीतिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. इस बात की शहर में दिन भर चर्चा गरम था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




