बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका अहम

Published at :14 Dec 2015 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका अहम

साहिबगंज : शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दोपहर तीन बजे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि माला सिन्हा ने किया. अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत की. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर माला सिन्हा ने […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दोपहर तीन बजे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अतिथि माला सिन्हा ने किया.
अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत की. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर माला सिन्हा ने कहा कि बच्चों में संस्कार डालने का दायित्व शिक्षक व अभिभावक दोनों का है. विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका व घर में अभिभावक बच्चों में अच्छा संस्कार डालें और उनके पठन पाठन में सहयोग करें. तभी बच्चों का समुचित विकास हो सकता है. वहीं प्रधानाध्यापक ने मातृ सम्मेलन की भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि सुबह से रात तक बच्चों के विकास में सबसे अधिक योगदान मां का होता है.
सम्मेलन में एक और जहां माताओं ने अपना विचार रखा वहीं विद्यालय समिति के सचिव डॉ विजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद दास, सहसचिव आनंद मोदी ने भी अपनी बातें रखीं. मौके पर समिति के उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार, उपाध्यख प्रमोद दास, सह सचिव आनंद मोदी, सदस्य श्रीनिवास ओझा, बोदी सिन्हा, प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, रंजीत कुमार, विजय कुमार, दिलीप कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, अंकज कुमार, अर्चणा, सोनिया, किरण, निर्मला, संजीत, लिपिका, निर्मला, किरण, कपिलदेव, अर्चना, स्नेहा सहित दर्जनों उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola