हाथियों का उत्पात, दो गंभीर रूप से घायल

Published at :13 Dec 2015 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों का उत्पात, दो गंभीर रूप से घायल

बरहरवा : जंगल से भटक कर आये दो हाथी ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के रानीगांव,सातगाछी,गोरा चांदपुर, मोगलपाड़ा, इस्लामपुर, हरिहरा पलाशबोना, मयुरकोला, ढाठापाड़ा, विजयपुर, पथरिया आदि क्षेत्रों से गुजरते हुए पाकुड़, हिरणपुर की ओर निकल गया. वहीं बरहरवा थाना क्षेत्र के बसना निवासी असीकुल शेख (25 वर्ष) को हरिहरा गांव में हाथी ने सुंड़ […]

विज्ञापन
बरहरवा : जंगल से भटक कर आये दो हाथी ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के रानीगांव,सातगाछी,गोरा चांदपुर, मोगलपाड़ा, इस्लामपुर, हरिहरा पलाशबोना, मयुरकोला, ढाठापाड़ा, विजयपुर, पथरिया आदि क्षेत्रों से गुजरते हुए पाकुड़, हिरणपुर की ओर निकल गया. वहीं बरहरवा थाना क्षेत्र के बसना निवासी असीकुल शेख (25 वर्ष) को हरिहरा गांव में हाथी ने सुंड़ से लपेट कर पटक दिया.
जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये. जिसमें हाथ और सिर में गंभीर चोट आयी हैं. ग्रामीणों की मदद से असीकुल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया गया. जहां डॉ केके सिंह ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर रेफर कर दिया. वहीं इस्लामपुर में एक व्यक्ति का घर का दीवार को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है.
हाथी से बचने का उपाय
वन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर क्षेत्र में हाथी आता है तो लोग मशाल जलाकर, पटाखा फोड़कर, ढोल-नगाड़े बजाकर उसे भगा सकते हैं. ग्रामीण हाथी के नजदीक कतई न जायें. दूर से ही हाथी को भगाने का काम करें. हाथी को लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से न मारें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola