??? :: ?????????? ???????? ???????? ??? ?????? ???????? ?? ????

ओके :: अमड़ापाड़ा कस्तूरबा विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मण्ड्रो गांव में बना है विद्यालयबिजली व पानी की नहीं है व्यवस्था, आठ माह से परेशान हैं छात्राएंडीप बोरिंग नहीं रहने के कारण कभी-कभी चलता है चापानलफोटो संख्या-02 पाकुड से जा रहा है.कैप्सन- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन. […]
ओके :: अमड़ापाड़ा कस्तूरबा विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मण्ड्रो गांव में बना है विद्यालयबिजली व पानी की नहीं है व्यवस्था, आठ माह से परेशान हैं छात्राएंडीप बोरिंग नहीं रहने के कारण कभी-कभी चलता है चापानलफोटो संख्या-02 पाकुड से जा रहा है.कैप्सन- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन. प्रतिनिधि,अमडापाड़ाप्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित माण्ड्रो गांव में बने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बिजली, पानी की घोर समस्या है. झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के तहत विद्यालय का निर्माण लगभग तीन करोड़ की राशि से की गयी है. लेकिन विद्यालय में छात्राओं के शिफ्ट हुए आठ-नौ माह बीत गया है. पर अब तक भवन में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गयी है. खासकर बिजली की व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी कठिनाई होती है. विद्यालय में निजी जेनरेटर द्वारा समय-समय पर बिजली दी जाती है. विद्यालय प्रांगण में एक चापानल है, जिसमें कभी-कभी ही पानी निकलता है. छात्राओं ने बताया की पानी की समस्या को दूर करने के लिए विद्यालय परिसर में डीप बोरिंग का चापानल की जरूरत है. चिकित्सीय व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्राओं को इलाज के लिए विद्यालय से आठ किलोमीटर दूर अमड़ापाड़ा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है. विभाग द्वारा किसी प्रकार की वाहन की व्यवस्था नहीं है.क्या कहती है विद्यालय वार्डन………….वार्डन प्रियंका मरांडी ने बताया कि सभी समस्या की जानकारी जिला परियोजना पदाधिकारियों को दे दी गयी है. समस्या को स्थानीय विधायक के समक्ष भी रखा गया है. परंतु अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




