तीनपहाड़ में तीन दुकानदारों से स्पष्टीकरण

Published at :12 Dec 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
तीनपहाड़ में तीन दुकानदारों से स्पष्टीकरण

तीनपहाड़ : खाद्यान वितरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने राजमहल व तालझारी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में तीन जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पाने पर स्पष्टीकरण पूछा है. एसडीओ श्री बेसरा ने कहा कि पररिया के जनवितरण प्रणाली दुकानदार दिलीप […]

विज्ञापन
तीनपहाड़ : खाद्यान वितरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने राजमहल व तालझारी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में तीन जन वितरण प्रणाली दुकानों में अनियमितता पाने पर स्पष्टीकरण पूछा है. एसडीओ श्री बेसरा ने कहा कि पररिया के जनवितरण प्रणाली दुकानदार दिलीप कुमार यादव द्वारा खाद्यान का उठाव नहीं किया गया है व दुकान में कार्डधारियों का सूची संधारित नहीं किया गया है.
तालझारी प्रखंड के सगडभंगा पंचायत अंतर्गत सगडभंगा जविप्र दुकानदार बसंत रविदास व हिसीगंज के जविप्र दुकानदार शिकार मुर्मू द्वारा बोर्ड व कार्डधारियों का सूची संधारित नहीं किया गया है तथा लाभुकों को दी गयी खाद्यान से अधिक कार्ड में अंकित किया है. मामले में तीनों दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola