?????? ?? ???? ???? ??????? ?????.

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ???? ???? ??????? ?????.

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयार. डीसी व एसपी ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण09 दिसंबरफोटो संख्या- 05 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- निरीक्षण करते डीसी व एसपी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर उपायुक्त सुलसे बखला, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल का निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयार. डीसी व एसपी ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण09 दिसंबरफोटो संख्या- 05 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- निरीक्षण करते डीसी व एसपी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर उपायुक्त सुलसे बखला, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से बाजार समिति स्थित मतगणना हॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार से मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. एसपी श्री लिंडा ने मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने, बैरिकेटिंग लगाने, प्रेस व मीडिया के लोगों के लिए पंडाल लगाने, प्रत्याशियों के लिए समुचित व्यवस्था करने, मतगणना हॉल तक प्रवेश द्वारा अलग-अलग लगाने, बगैर प्रमाण पत्र प्रवेश पर रोक लगाने, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने कहा कि प्रत्येक द्वार पर समुचित पुलिस बल तैनात किये जायेंगे, इसके अलावे सादे लिवास में मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. वहीं उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतगणना कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola