???????? ????? ?? ?? ?? ???, ?? ????

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल – घायल की हथेली में लगी है गंभीर चोटप्रतिनिधि, पतनारांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर मोड़ के समीप एनएच-80 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उधवा से बांस लोड कर ट्रैक्टर (जेएच 18बी […]
ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल – घायल की हथेली में लगी है गंभीर चोटप्रतिनिधि, पतनारांगा थाना क्षेत्र के शर्मापुर मोड़ के समीप एनएच-80 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उधवा से बांस लोड कर ट्रैक्टर (जेएच 18बी 0957) बरहरवा की ओर आ रहा था. इसी दौरान शर्मापुर के समीप चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन खेत में पलट गया. इससे ट्रैक्टर पर सवार बरमसिया नयाटोला निवासी रतन ठाकुर (45) पिता जमुना ठाकुर की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि मंगलाडीह निवासी परवा कर्मकार (25) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना पर रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली. आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया. जहां चिकित्सक केडी मुर्मू ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. डॉक्टर श्री मुर्मू ने बताया कि घायल परवा कर्मकार के हाथ में गंभीर चोट है और हथेली पूरी तरह कट गया है. थाना प्रभारी प्रदीप दास ने रतन ठाकुर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल भेज दिया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में आवश्यकता से अधिक बांस लोड था. इस कारण ड्राइवर संतुलन नहीं बना सका और ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.अप्रशिक्षित ड्राइवर चलाते हैं ट्रैक्टर, होगी जांच : एसपीएसपी सुनील भास्कर ने बताया कि अप्रशिक्षित ड्राइवर द्वारा वाहनों को चलाया जा रहा है. इस कारण घटनाएं होती है. पुलिस अभियान चलाकर वाहनों के ड्राइवरों की लाइसेंस की जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




