शिक्षा में गुणात्मक सुधार जरूरी : डीसी

गुणात्मक शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता, साहिबगंजआध्यात्मिक, सर्वांगीण व सहभागिता तीनों के मिलने से शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को शहर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में स्मार्ट क्लासेस चलाये जा […]
गुणात्मक शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता, साहिबगंजआध्यात्मिक, सर्वांगीण व सहभागिता तीनों के मिलने से शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार होगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को शहर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में स्मार्ट क्लासेस चलाये जा रहे हैं. प्राइवेट स्कूल में बच्चे का नामांकन अभिभावक कराना चाहते हैं. शिक्षक बच्चों को गढ़ने का कार्य करे. इससे सरकारी स्कूल में भी पठन पाठन पूर्ण रूप से हो सके. नालंदा व विक्रमशिला विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के बाद लोगों का नाम देश से विदेश तक होता था, लेकिन आज हमलोग पिछड़ रहे हैं. इस पर सोचने की जरूरत है. डीइओ भेलेरियन तिर्की ने कहा कि प्राइमरी, माध्यमिक, उच्च, प्लस टू व कॉलेज के शिक्षक प्रोफेसर को अपने अधिकार व कर्तव्य को जानना होगा. पिछले वर्ष 2014 में मैट्रिक के परीक्षा में 74 प्रतिशत छात्र छात्राएं सफल हुए थे, लेकिन 2015 में 66 प्रतिशत छात्र छात्राएं सफल हुए. यह चिंता का विषय है. इस अवसर पर प्रो ओएस रिजवी, शिक्षक मो हन्नान, शिक्षक शिव कुमार यादव, फनीभूषण मंडल, कमलेश कुमार, शमसुल हक, खगेश झा, सकलदीप मंडल, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर ठाकुर, शिक्षक राजेश कुमार, रामरेखा कुमार, प्रभात कुमार सिंह आदि थे…………………फोटो नं 7 ए सबीजी 19,20 हैं.कैप्सन: गुरूवार को कार्यक्रम को दीप प्रङ्कावलित कर उद्घाटन करते डीसी व अन्य पदाधिकारीउपस्थित शिक्षकगण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










