हक के लिए आंदोलित पहाडि़या

Published at :07 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
हक के लिए आंदोलित पहाडि़या

– समाहरणालय के समीप दिया धरना, डीसी को सौंपा स्मार पत्र————————संवाददाता, साहिबगंजअखिल भारतीय आदिम जनजाति पहाडि़या विकास समिति के अध्यक्ष हिना पहाडि़न व सूर्या पहाडि़या के नेतृत्व में 10 सूत्री मंाग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना दिया. धरना के बाद एक शिष्टमंडल डीसी से मिलकर धरना प्रदर्शन व मांगों से संबंधित पत्र […]

विज्ञापन

– समाहरणालय के समीप दिया धरना, डीसी को सौंपा स्मार पत्र————————संवाददाता, साहिबगंजअखिल भारतीय आदिम जनजाति पहाडि़या विकास समिति के अध्यक्ष हिना पहाडि़न व सूर्या पहाडि़या के नेतृत्व में 10 सूत्री मंाग को लेकर गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना दिया. धरना के बाद एक शिष्टमंडल डीसी से मिलकर धरना प्रदर्शन व मांगों से संबंधित पत्र डीसी को सौंपा. जिसमें कहा है कि बैंक लोन को माफ कराने एवं पहाडि़या की भूमि बिक्री पर रोक लगाने, केसीसी लोन में वनांचल ग्रामीण बैंक महाराजपुर द्वारा अवैध तरीके से सूची भेजकर ॠण माफ करने पर घोटाला का आरोप लगाया. साथ ही आदिम जनजाति पहाडि़या की जमीन बेचने, आंगनबाड़ी केंद्र आमझोर, जानी भीठा, चूहा पहाड़, चमदीबेड़ो में सेविका बहाल करने, मानव तस्करी पर रोक लगाने, दिवाकालीन विद्यालय कालीभिठा में शिक्षक बहाल करने, मनरेगा के तहत रोजगार देने, जन वितरण प्रणाली के दुकान से सामान देने सहित 10 सूत्री मांग को लेकर धरना दिया. धरना के बाद डीसी ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनके मामलों को देखा जायेगा. मौके पर अशोक पहाडि़या, हीरा पहाडि़या, शंकर पहाडि़या, गोविंद मालतो, सामू पहाडि़या, बंागो पहाडि़या सहित सैकड़ों पहाडि़या उपस्थित थे.—————————–फोटो नं 7 ए सबीजी 18 हैं.कैप्सन: गुरुवार को धरना देते पहाडि़या.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola