ओके...संत जेवियर्स स्कूल के सामने वायर गार्ड लगाने की मांग

Published at :28 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...संत जेवियर्स स्कूल के सामने वायर गार्ड लगाने की मांग

साहिबगंंज. साहिबगंज जिला सफाई समिति ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को संत जेवियर्स स्कूल के सामने वायर गार्ड लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में समिति के नवीन भगत ने कहा कि संत जेवियर्स स्कूल के सामने से 440 व 220 वायर काफी जर्जर अवस्था में है बिना सेफ्टी गार्ड के पास किया गया हैं. जो […]

विज्ञापन

साहिबगंंज. साहिबगंज जिला सफाई समिति ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को संत जेवियर्स स्कूल के सामने वायर गार्ड लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में समिति के नवीन भगत ने कहा कि संत जेवियर्स स्कूल के सामने से 440 व 220 वायर काफी जर्जर अवस्था में है बिना सेफ्टी गार्ड के पास किया गया हैं. जो तेज हवा व तूफान के कारण कभी भी गिर सकता है. स्कूल के समय सुबह दोपहर एवं शाम बच्चों का प्राय: जमावड़ा लगा रहता है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसके पूर्व में भी तार कटकर गिर गया था. मौके पर समिति के संजय पटेल, अमित चौरसिया, संदीप दिवान, जयप्रकाश पोद्दार, मनोज दीवान, कालू दिवान आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola