मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट देखने साइबर कैफे में उमड़ी भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मैट्रिक व इंटर 2015 का रिजल्ट देखने के लिए सोमवार को संध्या चार बजे से ही सभी साइबर कैफे में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही छात्र रिजल्ट को लेकर उत्साहित थे. सभी अपने बेहतर अंक लाने के प्रति आशान्वित दिखे. कॉलेज रोड, एलसी रोड, चौक बाजार रोड, जेएनराय रोड सहित […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मैट्रिक व इंटर 2015 का रिजल्ट देखने के लिए सोमवार को संध्या चार बजे से ही सभी साइबर कैफे में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही छात्र रिजल्ट को लेकर उत्साहित थे.
सभी अपने बेहतर अंक लाने के प्रति आशान्वित दिखे. कॉलेज रोड, एलसी रोड, चौक बाजार रोड, जेएनराय रोड सहित शहर के कई साइबर कैफे में सुबह से ही छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. रिजल्ट देखकर कुछ छात्र मायूस हुए तो कुछ खुशी से चहक उठे. छात्र राजीव ने बताया कि उन्हें उम्मीद से कम अंक प्राप्त हुआ है.
जबकि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी. छात्र रीना कुमारी रिजल्ट से बहुत खुश थी. उन्होंने बताया कि मेहनत का फल मीठा होता है. कई छात्र रिजल्ट देखने के उपरांत स्नातक में नामांकन को लेकर चर्चा करते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










