ओके.... साहिबगंज स्टेशन परिसर अतिक्रमण का शिकार

संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज स्टेशन परिसर अतिक्रमण व अव्यवस्था का शिकार है. मालदा रेल मंडल डिवीजन में साहिबगंज का महत्वपूर्ण स्थान है. स्टेशन परिसर के दोनों निकास द्वार के बीचों बीच फूल का पौधा, लाइटिंग से सजे फब्बारे युक्त एक छोटी सी वाटिका बनायी गयी थी. देखभाल के अभाव में फव्वारा से पानी निकलना बंद हो गया […]
संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज स्टेशन परिसर अतिक्रमण व अव्यवस्था का शिकार है. मालदा रेल मंडल डिवीजन में साहिबगंज का महत्वपूर्ण स्थान है. स्टेशन परिसर के दोनों निकास द्वार के बीचों बीच फूल का पौधा, लाइटिंग से सजे फब्बारे युक्त एक छोटी सी वाटिका बनायी गयी थी. देखभाल के अभाव में फव्वारा से पानी निकलना बंद हो गया है. लाइटिंग व्यव्स्था ठप हो गयी. फुटओवर ब्रिज का काम वर्षों से बंद है. स्टेशन परिसर में रिक्शा, टैंपू, टैक्सी व मोटर साइकिल स्टैंड नहीं है. स्टेशन से खुलती है बसे: सरकारी बस स्टैंड से कई बस नहीं खुल कर स्टेशन परिसर से बस खुलता है. कई दुकानें अवैध रूप से लगे हुए हैं. परिसर क्षेत्र में नशीली चीजे बिकती है. सूत्र बताते हैं कि अवैध दुकानदारों से रेल कर्मी एक तय नजराना उठाते हैं. अतिक्रमण हटाने के बाद पुन: सभी दुकान वापस लग जाते हैं.क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधकस्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने कहा कि डीआरएम को इसकी जानकारी दी गई है. उचित कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










