स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही थे वीर कुंवर सिंह

Published at :24 Apr 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही थे वीर कुंवर सिंह

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह आयोजित साहिबगंज : बाबू वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही थे. यह बातें गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. मौका था रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का. श्री सिंह ने कहा जहां देश गुलामी के जंजीरों में जकड़ी थी. जिसे आजादी […]

विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह आयोजित
साहिबगंज : बाबू वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता संग्राम के सच्चे सिपाही थे. यह बातें गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. मौका था रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का.
श्री सिंह ने कहा जहां देश गुलामी के जंजीरों में जकड़ी थी. जिसे आजादी के लिए देश में वीरों द्वारा संघर्ष किया जा रहा था. उसी क्रम में बिहार के वीर सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंगरेजों के छक्के छुड़ाकर बुढ़ापा की परिभाषा ही बदल दी. इसके पूर्व समारोह में बाबू वीर कुंवर सिंह की तैलीय तसवीर माल्यार्पण किया गया.
इस अवसर पर विधायक अनंत ओझा, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, सदर एसडीओ जितेंद्र देव, बीडीओ मिथिलेश सिंह, राजेश्वर सिंह, संतोष सिंह, अवध बिहारी सिंह, प्रो रंजित सिंह, अनिल सिंह, ललित स्वदेशी, मुनीजी पांडे, दशरथ सिंह, सुभाष सिंह, गौतम सिंह, ललन सिंह, रवि सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola