कन्या बचाओ अभियान के तहत टॉक शो का आयोजन

Published at :23 Apr 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
कन्या बचाओ अभियान के तहत टॉक शो का आयोजन

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के भरतिया कॉलोनी स्थित यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से ‘कन्या बचाओ’ अभियान के तहत टॉक शो व रैली का आयोजन किया गया. टॉक शो में एसीएमओ डॉ सिद्धिनाथ की उपस्थिति में छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखें. छात्राओं ने कहा कि […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के भरतिया कॉलोनी स्थित यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से ‘कन्या बचाओ’ अभियान के तहत टॉक शो व रैली का आयोजन किया गया. टॉक शो में एसीएमओ डॉ सिद्धिनाथ की उपस्थिति में छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखें. छात्राओं ने कहा कि भ्रूण हत्या देश में ज्वलंत मुद्दा है. कुंठित मानसिकता के कारण संताल परगना व झारखंड में बेटी को गर्भ में ही मार डाला जाता है. इससे लिंगानुपात में लड़की की संख्या कम होती जा रही है. आज हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों के साथ कदम में कदम मिलाकर चल रही है. इसके बावजूद लोग अपनी सोच व छोटी मानसिकता नहीं बदल रहे हंै. वही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नइमुद्दीन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. टॉक शो के बाद रैली निकाली गई. रैली शहर के मुख्य मार्ग चौक बाजार, बाटा चौक, एलसी रोड व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर विद्यालय परिसर पहुंची. इस अवसर पर बीटीएम राजीव कुमार, राजकिशोर पोद्दार, धर्मेंद्र कुमार, निलांशु कुमार आदि थे.टॉक शो में प्राची पल्लवी प्रथमकन्या बचाओ अभियान के तहत आयोजित टॉक शो में प्रथम स्थान पर प्राची पल्लवी, द्वितीय स्थान पर सोफिया नाज व तृतीय स्थान पर अलफिशा आलिया रही. इन सभी छात्राओं को एसीएमओ डा सिद्धनाथ ने प्रमाण पत्र दिया………….फोटों नं 23 एसबीजी 4 व 5 हैं.कैप्सन: गुरूवार को टॉक शो में उपस्थित एसीएमओ व शिक्षकगणरैली में शामिल पदाधिकारीगण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola