बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान

Published at :14 Apr 2015 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान

साहिबगंज : देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर मंगलवार को साहिबगंज में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. नगर पर्षद कार्यालय में डॉ भीम राव आंबेडकर मंच द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर विधायक अनंत ओझा, एसपी सुनील भास्कर, डीएसपी शशिभूषण, झारखंड लोकल […]

विज्ञापन
साहिबगंज : देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती पर मंगलवार को साहिबगंज में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. नगर पर्षद कार्यालय में डॉ भीम राव आंबेडकर मंच द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर विधायक अनंत ओझा, एसपी सुनील भास्कर, डीएसपी शशिभूषण, झारखंड लोकल बॉडील इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अनूप लाल हरि सहित सभी नप के वार्ड पार्षदों व कर्मचारियों व अन्य ने माल्यार्पण किया. उसके बाद नप सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.
इस मौके पर विधायक अनंत ओझा ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता थे. हमें उनके बताये मार्गो का अनुसरण करना चाहिए. एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उनका नारा आज भी हमारे लिए प्रासांगिक है. नप पदाधिकारी सीके यादव ने कहा कि देश के इस सच्चे सपूत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारों को आज धरातल पर लाने की जरूरत है.
झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अनूप लाल हरि ने कहा कि बाबा साहब ने देश की तरक्की का जो मार्ग प्रशस्त किया है. उसके अनुसरण से ही हम विकसित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. शिव हरि ने कहा कि आज हमें बाबा साहब के विचारों व आदर्शो को अपने जीवन में उतारना चाहिए.
गोष्ठी में पूर्व पार्षद जयप्रकाश सिन्हा, संतोष सिंह, जयकुमार दास, पार्षद पूनम किरण चौरसिया, शिव कुमार हरि, मो हाकिम, बास्कीनाथ यादव, मुनिजी पांडे, मुरलीधर ठाकुर, मुन्ना यादव, भाजपा नेता मनोज पासवान, आनंद मोदी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे. मंच का संचालन मुनिजी पांडे ने किया.
इसके पूर्व आंबेडकर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नार्थ कॉलोनी के 25 बच्चों को कॉपी, स्लेट, पेंसिल, किताब, कॉपी का वितरण किया गया.
राजमहल में अभाविप ने मनायी जयंती : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ईकाई द्वारा मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीम रॉव आंबेडक र की 125वीं जयंती मनायी गयी. परिषद कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण की.
विश्व विद्यालय संयोजक मिथुन पांडे ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके राह पर चलने का आग्रह किया. मौके पर गगन बापू, कुमार गौरव, गौरव भारती, मुकेश दास, सूरज राय, अंबर बापू, आनंद घोष, सुनील शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
वहीं पतना में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरहरवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिंदुधाम मंदिर स्थित गुरु मंदिर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 124वीं जयंती मनाई. मुख्य अतिथि रविंद्र भगत व विशिष्ट अतिथि बाबा चंदन स्वामी ने उनकी तसवीर पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर नगर मंत्री लक्ष्मण साहा, कॉलेज अध्यक्ष सोहिल कुमार महतो, संतोष साहा, टिंकू ठाकुर, रवि कुमार भगत, राजेंद्र साहा, अरविंद गुप्ता, विकास झा, आनंद भगत सहित अन्य उपस्थित थे.
जिला अजा समिति ने मनायी बाबा साहेब की जयंती : राजमहल. जिला अनुसूचित जाति समिति के तत्वावधान में लक्ष्मण रविदास के नेतृत्व में मंगलवार को बाबा साहेब के 125वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. समिति के सदस्यों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर नपं कार्यपालक पदाधिकारी राधेश्याम रवि, सुदर्शन पासवान, सपन ढोली, धर्मवीर पासवान, सच्चिदानंद मधुकर सहित अन्य उपस्थित थे.
नटराज युवा क्लब में मनी जयंती : साहिबगंज. नटराज युवा क्लब ने मंगलवार को भीम राव आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर क्लब की सदस्य सुषमा कुमारी, निखिल कुमार, सनोज, विरू, प्रीति, पम्मी, पिंकी, चांदमुनी, रजनी, अमन, काजल सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola